Showing posts with label Shahzaad. Show all posts
Showing posts with label Shahzaad. Show all posts

Thursday, April 3, 2008

एक बस तू ही नहीं

एक बस तू ही नहीं मुझसे खफा हो बैठा
मैंने जो *संग तराशा वो खुदा हो बैठा

उठ के मंजिल ही अगर आए तो शायद कुछ हो
शौक़-ए-मंजिल तो मेरा *आबलापा हो बैठा

*मसलेहत छीन गई *कुव्वत-ए-गुफ्तार मगर
कुछ न कहना ही मेरा मेरी *सदा हो बैठा

शुक्रिया ए मेरे कातिल ए मसीहा मेरे
ज़हर जो तूने दिया था वो दवा हो बैठा

-फरहत शहजाद

संग=Stone
आबलापा= Exhausted/Fatigued
मसलेहत = Prudent Measure
कुव्वत--गुफ्तार= Quvvat means strength and Guftaar means conversation. Hence the meaning.
सदा= Voice

Here the word "Khuda" in the first stanza refers to one of the qualities of God. God is considered to be shapeless in Islam.